Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भोपाल में बढ़ती गुमशुदगी की घटनाएं बनीं चिंता का विषय

 


राजधानी भोपाल में अपराध की घटनाओं के बीच अब गुमशुदगी के मामलों में भी तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिसने पुलिस प्रशासन और आमजन दोनों की चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार शहर के विभिन्न थानों में 26 अप्रैल से अब तक लगभग 60 से अधिक लोगों के गुम होने की सूचनाएं दर्ज की जा चुकी हैं। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर लोग किन परिस्थितियों में लापता हो रहे हैं।

शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से युवाओं, महिलाओं और अन्य लोगों के अचानक लापता होने की खबरें सामने आ रही हैं। परिजन अपने प्रियजनों की तलाश में थानों के चक्कर काट रहे हैं, वहीं पुलिस भी गुमशुदा लोगों की तलाश में जुटी हुई है। इतनी बड़ी संख्या में कम समय में गुमशुदगी की घटनाएं सामने आना राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

फिलहाल पुलिस द्वारा दर्ज मामलों की जांच कर गुमशुदा लोगों की तलाश की जा रही है, कुछ लोगों की मिलने की भी सूचना प्राप्त हुई है लेकिन लगातार बढ़ते आंकड़ों ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस विषय पर गंभीरता से विशेष अभियान चलाकर जल्द से जल्द गुमशुदा लोगों को खोजने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।