Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ऐशबाग में फिर बढ़ा शाहिद कबाड़ी का खौफ, पीड़ितों की लंबी सूची ने बढ़ाई चिंता

 


अपराधों की अनदेखी बड़े अपराध को देती है न्योता

राजधानी भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में एक बार फिर शाहिद कबाड़ी का नाम दहशत का कारण बनता जा रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि शाहिद कबाड़ी और उसका परिवार लंबे समय से लगातार विवाद, गाली-गलौज, धमकी और मारपीट जैसी घटनाओं में शामिल रहा है, जिससे आम लोग भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2020 से लेकर 2026 तक उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें 19/12/2020 और 22/12/2020 को थाना ऐशबाग में श्रीमती सुशीला द्वारा एनसीआर दर्ज कराई गई, 30/09/2021 को यश पाराशर ने ,एनसीआर दर्ज कराई गई,04/03/2022 को बद्री प्रसाद ने FIR क्रमांक 0137 दर्ज कराई, 24/03/2022 को सोनम पाराशर ने FIR क्रमांक 0162 दर्ज कराई, 20/10/2023 को एक और गंभीर मामला दर्ज हुआ, तथा हाल ही में 02/03/2026 को हसरती बी द्वारा FIR क्रमांक 0084 दर्ज कराई गई 24/3/2026 को FIR दर्ज करवाई गई|

बताया जा रहा है कि 2 मार्च 2026 को शाहिद कबाड़ी के परिवार के सदस्यों द्वारा हसरती बी पर जानलेवा हमला किया गया था। इसके बाद से लगातार समझौते के लिए दबाव बनाने और जान से मारने की धमकियां देने की बात सामने आ रही है। बहुत से मामले तो ऐसे हैं जिसमें थाने में ही समझौता करवा दिया गया नहीं तो इसकी अपराध की हिस्ट्री और लंबी हो जाती और कई मामले में पीड़ित शाहिद कबड़ी के आतंक के कारण थाने की सीड़ी भी नहीं चढ़ सके क्योंकि शाहिद कबाड़ी  का अपराध के क्षेत्र में कुछ ऐसा है जैसे किसी बड़े आदमी का होता है शाहिद कबड़ी के खिलाफ शिकायत करने पर इतने सवाल किए जाते हैं कि पीड़ित खुद को ही कसूरवार समझने लगता है कि शाहिद कबड़ी से वह क्यों पीटा खुद ही करवाई करवाने से डरने लगता है और सब कुछ भगवान भरोसे छोड़ देता है क्योंकि शाहिद कबड़ी क्षेत्र में ही कबड़ी का धंधा करता है और आप सोच सकते हैं कि कबड़ी के धंधे में बहुत कमाई है जिससे बांटने में भी तकलीफ नहीं होती है कई परिवार तो शाहिद कबड़ी के डर के करण और रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर अपना घर छोड़कर किराए पर रहने पर मजबूर हो गए हैं और शाहिद कबड़ी का आतंक सिर्फ इसलिए है कि आसपास के लोग उसके पास से हट जाए ताकि वह अपने कबड़ी की आड़ में चोरी का माल आसानी से खरीद सके ऐसा नहीं है कि उसके द्वारा खरीदे जा रहे हैं चोरी के सामान की जानकारी पुलिस को नहीं कई बार देखा गया है कि पुलिस थानों में पकड़े गए चोरी के समान के साथ आरोपी द्वारा पुलिस को बताया गया है कि यह सामान चुराने के बाद उसने शाहिद कबाड़ी को बचा है पुलिस आकर शाहिद कबाड़ी को अपने साथ ले जाती है और कुछ ही समय में छोड़ दिया जाता है

गौरतलब है कि 05/04/2022 को प्रशासन द्वारा उसके अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई भी की गई थी, लेकिन इसके बावजूद उसकी गतिविधियों में कमी नहीं आई है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उसके खिलाफ सख्त और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। फिलहाल, स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि शाहिद कबाड़ी के खिलाफ कठोर कदम उठाकर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।