राजधानी भोपाल के हनुमानगंज इलाके में उस वक्त चर्चा का माहौल गर्म हो गया जब एक नाले में महिला का शव मिलने की खबर सामने आई। लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में महिला की मौत के कर्म को लेकर चर्चा की जा रही है कि महिला का स्थिति में ला स नाले में मिलना चिंता का विषय है
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही हनुमानगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पहचान और मौत के कारणों की जांच जारी
फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है, जिसमें हत्या या अन्य संदिग्ध कारणों को भी ध्यान में रखा जा रहा है। एसीपी ने दी जानकारी मामले को लेकर एसीपी राकेश सिंह बघेल ने बताया कि महिला हाल होने से गरीब लग रही है और पूछताछ में आसपास के लोगों से भी मालूम चला है कि महिला नशे की आदि थी पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही महिला की पहचान तथा मौत के कारणों का खुलासा किया जाएगा। इलाके में दहशत का माहौल इस घटना के बाद हनुमानगंज क्षेत्र में भय का माहौल है।

Social Plugin